Monday, 15 June 2020

सलमान खान ने सरेआम की थी सुशांत सिंह राजपूत की बेइज्‍ज़ती, कर दिया था बैन, ट्विटर ने कहा शर्म करो


ट्विटर पर इस समय मुहिम छिड़ चुकी है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का दोषी कौन है। करण जौहर और आलिया भट्ट के बाद लोगों ने सलमान खान को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
ट्विटर पर जैसे ही सलमान खान ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी लोगों ने सलमान खान को खदेड़ दिया और उन्हें बीते दिनों की याद दिलाई।
सलमान खान भी उन लोगों में शामिल हैं जो खुले आम सुशांत सिंह राजपूत का मज़ाक उड़ा चुके हैं और लोगों ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए।
खबर ये भी थी कि सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली के बीच किसी फिल्मी पार्टी में कहासुनी हो गई थी। जब ये खबर सलमान तक पहुंची तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन कर दिया।
हालांकि उस समय सूरज और सुशांत, दोनों ने ही इस खबर का खंडन किया था और कहा था कि हम अच्छे दोस्त हैं और मिलते रहते हैं। लेकिन अब लोग सलमान को सुशांत की हालत का ज़िम्मेदार बता रहे हैं। लोगों ने सलमान को काफी कुछ सुनाया भी है।
चैन से सो पाएंगे?
ये मौत तो आपके कंधों पर एक बोझ होनी चाहिए। आप लोग ने वाकई सुशांत को मौत की तरफ ढकेला है। एक हंसती खेलती ज़िंदगी ने खुद को खत्म कर लिया। लेकिन हर आत्महत्या का कोई कारण होता है। ये आप लोगों के ताबूत में आखिरी कील थी। अगर आप इसके बाद भी रात को चैन से सो पाएं तो देखेंगे।