Tuesday, 16 June 2020

सुशांत सिंह के परिवार को लगा गहरा सदमा अब इस सदस्य की कैंसर से हुई मौत


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि उनके परिवार को एक और दुःख का सामना करना पड़ गया। सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी भाभी सुधा देवी का निधन हो गया।
सुशांत की चचेरी भाभी सुधा देवी पहले से बीमार चल रही थी. पूर्णिया के मलडीहा गांव जो कि सुशांत का पैतृक गांव भी है स्थित ससुराल में दम तोड़ दिया. इसकी पुष्टि उनके परिवार के लोगों ने भी की है. मालूम हो कि सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं.
परिवार के मुताबिक सुशांत की शादी नवंबर में होने वाली थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने को मुबंई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर लिया था।
सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे.