
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होने खुदखुशी कर सभी को गमगीन छोड़ गए हैं। रविवार को अपने ही घर में उनका शव पंखे से लटका मिला। फिलहाल इसे आत्महत्या माना जा रहा है लेकिन, इसकी जांच जारी है। सुशांत ने काफी मेहनत से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर पूरा किया था। अपनी मेहनत के दम उन्होने चांद पर भी ज़मीन खरीदी थी।
सुशांत सिंह राजपूत की पहली कमाई 250 रुपए थी। एक इंटरव्यू मे उन्होने अपने संघर्ष के दिनों के बारे मे बताया था। वो एक्सट्रा डांसर के तौर पर काम करते थे। उस दौर मे सुशांत 6 लोगों के साथ रूम शेर करते थे। लेकिन जब कामयाब हुए तो उन्होने बांद्रा मे 20 करोड़ का घर खरीद लिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होने चांद पर भी ज़मीन खरीदी थी।
सुशांत ने चांद पर भी जमीन खरीदी थी। ऐसा करने वाले वो बॉलीवुड के पहले एक्टर थे। सुशांत ने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार उनका ये प्लॉट ‘सी ऑफ मसकोवी’ में है। सुशांत ने अपनी ज़मीन पर नजर रखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदी थी। जिसके जरिये वो अपना प्लॉट और दूसरे ग्रहों को देखा करते थे।