Monday, 18 November 2019

बहुत प्यार करने वाला पति मिला है इस अभिनेत्री को, खुद दिखती है अप्सरा जैसी

नमस्कार, फ़िल्मी दुनिया में अनगिनत कलाकार हैं। यहां पर सफलता पाना कोई आसान काम नहीं है, इतनी भीड़ में बहुत कम ऐसे कलाकार हैं जो अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।

Image- instagram.com
अभिनेत्री सरगुन मेहता भी उन्हीं में से एक हैं। सरगुन पिछले काफी वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्हें असली सफलता पंजाबी फिल्मों में मिली। उन्होनें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा चर्चित और मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में जगह बना ली है।
Image- instagram.com
सरगुन रवि से फिल्म '12/24 करोल बाघ' की शूटिंग के दौरान मिली थी। तभी से ही दोनों का रिश्ता मज़बूत होता गया और दिसंबर 2013 में इन्होनें शादी कर ली। रवि और सरगुन आए दिन एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो इनके बेशुमार प्यार की गवाह हैं।

Image- instagram.com
फिलहाल सरगुन और रवि मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में रवि ने वहाँ से कुछ तस्वीरें साझा की जिनमें देखा जा सकता है कि सरगुन-रवि समुद्र किनारे खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Image- instagram.com
ये कपल पिछले काफी समय से मालदीव्स में ही है। सरगुन-रवि की ये फोटोज लोगों को कपल गोल्स दे रही हैं। रवि कई मौकों पर कह चुके हैं कि सरगुन ही उनकी सब कुछ हैं।

Image- instagram.com
फिल्मों की बात करें तो सरगुन को हाल ही में आई फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में देखा गया था और अब वह आने वाली फिल्म 'सुर्खी भिंडी' में दिखने वाली हैं। आपके इस जोड़ी के बारे में क्या विचार हैं? हमें कमैंट्स में ज़रूर बताएं।
 Source- timesnownews.com