Image- instagram.com
नमस्कार, कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए अपना टाइम मैनेज करना एक परेशानी बन जाता है। फिल्मों की शूटिंग के बाद परिवार के साथ वक़्त बिताना काफी मुश्किल लगने लगता है। ऐसे में अभिनेत्रियां अपने एक पल को भी व्यर्थ नहीं जाने देती।
Image- instagram.com
कुछ ऐसा ही मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी किया। हाल ही में आलिया सुबह-सुबह नाइटसूट पहने मुंबई के जुहू इलाके के अपने मनपसंद सैलून में बाल कटवाने पहुँच गयीं। 'वूंपला' नामक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'बेड में से सीधा सैलून तक'।
Image- instagram.com
आलिया के नाइटसूट पर सितारें बने हुए थे, साथ ही आलिया ने सफ़ेद रंग के जूते और काला चश्मा भी पहना हुआ था। इस सादे लुक में भी आलिया की खूबसूरती खूब निखर के सामने आ रही थी। इससे साफ़ पता चलता है कि आलिया बाकी अभिनेत्रियों की तरह भारी-भरकम मेकअप की मौहताज नहीं हैं।
Image- instagram.com
आलिया आजकल रणबीर संग अपने रिश्ते की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में आलिया-रणबीर को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। फिल्मों की बात करें तो आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो साल 2020 में रिलीज़ होगी।



