Monday, 18 November 2019

मल्लिका शेरावत ने किया खुलासा, बोलीं-प्रोड्यूसर मेरे पेट पर...


Image- indiatvnews.com
नमस्कार, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी कमाल की अदाकारी की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। 15 साल पहले आई फिल्म 'मर्डर' ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक ख़ास पहचान बनाने में बहुत मदद की।
Image- ibtimes.co.in
पिछले काफी वक़्त से वह इंडस्ट्री से दूर रही हैं परंतु अब वह एक हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज़ से वापसी कर रही हैं जिसका नाम 'भू- सबकी फटेगी' है। इसी सीरीज़ की प्रोमोशन के लिए तुषार कपूर, एकता कपूर और मल्लिका शेरावत 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इस बीच कपिल ने मल्लिका से पूछा-"सुनने में आया है कि जब भी आपकी तस्वीर अखबार में छपती है तो लोग उसे काट के उसमें रोटियां लपेट लेते हैं ताकि वह ज़्यादा देर तक गरम रहें, क्या ये सच है?"।

Image- feedolist.com
यह सुनते ही सब लोग हंसने लग जाते हैं क्योंकि कपिल का इशारा इस बात पर था कि मल्लिका कितनी हॉट हैं। कपिल का ये सवाल सुनते ही मल्लिका को एक किस्सा याद आ जाता है।

Image- rediff.com
मल्लिका ने बताया-"मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी, एक सीन में प्रोड्यूसर मेरे पेट पर अंडा फ्राई करके दिखाना चाहते थे, वह ये दिखाना चाहते थे कि मैं कितनी हॉट हूँ, पर मैंने ये सीन करने से मना कर दिया था"। यह सुनकर सभी हैरान हो गए। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।