Image- instagram.com
Image- instagram.com
दिसंबर में प्रियंका-निक ने पूरे धूम-धाम से शादी रचाई जो तीन दिन तक चली। तब से लेकर अब तक प्रियंका और निक का रिश्ता और मज़बूत हो गया है। भले ही प्रियंका एक विदेशी परिवार की बहु बन चुकी हैं पर फिर भी वह भारतीय संस्कार नहीं भूलीं। 30 जून को फ्रांस में प्रियंका के जेठ जो जोनस की सोफी टर्नर के साथ शादी थी।
जो जोनस और सोफी टर्नर ; Image- instagram.com
जहां बाकी सब लोग वेस्टर्न ड्रेस डाल कर आए थे वहीँ प्रियंका ने सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन की गयी गुलाबी रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज डाला। प्रियंका सबसे अलग दिख रहीं थी और विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार करती नज़र आईं। शादी की एक तस्वीर सामने आयी जिसमें प्रियंका निक के पीछे खड़ी हैं और अपने आंसू पौंछ रही हैं।
Image- instagram.com
प्रियंका बहुत नरम स्वभाव की हैं और बात-बात पर भावुक हो जाती हैं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग मुंबई में पूरी कर ली है और यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है, फिल्म में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम एहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।
Source- indiatoday.in
नमस्कार, ऐसी बहुत कम बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्होनें अपनी अदाकारी से हॉलीवुड में भी अपनी ख़ास जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा उन्हीं में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले साल तब सुर्ख़ियों में आईं थी जब उन्होनें अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था।



