Monday, 18 November 2019

इस फ़िल्मी कपल को हो गया है ज़िम्मेदारी का एहसास, अब बच्चों को भी लेकर घूमते हैं अपने साथ

नमस्कार, बॉलीवुड सितारों की ज़िंदगी काफी थकाने वाली होती है। वह सारा दिन एक जगह से दूसरी जगह का सफर करते रहते हैं, ऐसे में अपने परिवार के लिए समय निकालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। हर अभिनेता यही सोचता है कि कहीं उसके काम की वजह से बच्चों पर बुरा असर ना पड़े।

Image- pinkvilla.com
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर दो बच्चों के पिता हैं। वह अपनी बेटी मिशा और बेटे ज़ैन से बेहद प्यार करते हैं। कुछ वक़्त पहले फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग ख़तम करने के बाद शाहिद अपनी बीवी मीरा के साथ छुटियाँ मनाने लंदन गए थे। उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था क्योंकि वह अपने बच्चों को साथ लेकर नहीं गए थे। परंतु लगता है कि अब शाहिद और मीरा को अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास हो गया है।
Image- pinkvilla.com
हाल ही में शाहिद पूरे परिवार के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। शाहिद और मीरा दोनों ने ही एक जैसे सफ़ेद और ब्लैक कपड़े डाले हुए थे। लोगों का सबसे ज़्यादा ध्यान उनके बच्चों ने खींचा। मीरा ने अपनी गोद में ज़ैन को उठाया हुआ था तो वहीँ शाहिद की गोद में मिशा थीं। आज से पहले शायद ऐसा कभी नहीं हुआ कि चारों को इस तरह एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया हो।

Image- pinkvilla.com
यह नज़ारा देखकर शाहिद-मीरा की प्रशंसा होने लगी है। कबीर सिंह की बात करें तो फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके बहुत सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही उरी और भारत को पीछे छोड़ के 2019 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।