Image- idiva.com
नमस्कार, मलाइका अरोड़ा आजकल ट्रोलर्स का सबसे बड़ा निशाना बनी हुई हैं और ये मलाइका के अर्जुन के साथ रिश्ते की वजह से हो रहा है। अर्जुन उम्र में मलाइका से 11 साल छोटे हैं। हाल ही में मलाइका ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को एक इंटरव्यू दिया।
Image- bollywoodlife.com
मलाइका कहती हैं-"हालात को सँभालने के लिए आपको ईमानदार होना चाहिए, अपने परिवार को ये बताना ज़रूरी होता है कि आपकी ज़िंदगी में क्या चल रहा है और फिर उन्हें समझने के लिए टाइम और स्पेस देना चाहिए। हमारी इस बारे में बातचीत हुई थी और मैं संतुष्ट हूँ कि अब सभी खुश हैं"। मलाइका ने बताया- "तलाक होने के बाद मैं दोबारा रिलेशनशिप में आने से डर रही थी, मैंने हिम्मत की और अब सब कुछ बहुत अच्छा हो गया है"।
Image- ndtv.com
अर्जुन और अपनी उम्र में 11 साल के अंतर पर मलाइका ने कहा-"रिलेशनशिप में उम्र कभी भी नहीं देखी जाती, ये तो दो दिमागों और दिलों का संगम है। दुर्भाग्यवश हम ऐसे समाज में रहते हैं जो वक़्त के साथ आगे नहीं बढ़ता"।
Image- rediff.com
जब मलाइका से ये पूछा गया कि वह अर्जुन के साथ कब शादी करेंगी तो उन्होनें कुछ भी बताने से साफ़ इंकार कर दिया और कहा-"मैं इसका जवाब नहीं देना चाहती, ये पर्सनल है"। आप मलाइका और अर्जुन के इस रिश्ते पर अपने विचार ज़रूर बताएं।



