Monday, 18 November 2019

इस 23 वर्षीय अभिनेत्री ने बेहद मुश्किल से घटाया था वज़न, अब फिर से होने लगी है मोटी

नमस्कार, मोटापा एक ऐसी परेशानी है जिससे हर कोई दूर भागता है। मोटापा बहुत सी अलग-अलग बीमारियों को अपने साथ लेकर आता है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स की फिटनेस तो एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। उन्हें लाखों लोग देखते हैं, उन्हें हमेशा परफेक्ट दिखना पड़ता है।

Image- instagram.com
अभिनेत्री सारा अली खान उन सब लोगों के लिए एक मिसाल बनीं जो मोटापे से परेशान हैं। सारा को पीओसीडी नाम की एक बीमारी है जिसके चलते उनका वज़न बहुत तेज़ी से बढ़ता है, सारा को अपना वज़न कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
Image- instagram.com
फिर भी सारा हार नहीं मानती और खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में कसरत करती हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों से सारा कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश गयी हुईं थी।

Image- instagram.com
लगता हैं उन्हें वहाँ जिम करने के लिए ज़्यादा वक़्त नहीं मिला, सारा हाल ही में कार्तिक संग वापस मुंबई आ पहुंची हैं, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयीं जिनमें साफ़ दिख रहा है कि सारा का वज़न बढ़ गया है यानी वह मोटी हो गयी हैं।

Image- instagram.com
लोगों ने इसे तुरंत देख लिया और सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उम्मीद है कि सारा अब दोबारा अपने वज़न के बारे में गंभीर होकर जिम जाना शुरू कर देंगी। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।
 Source- filmibeat.com