Image- indiatoday.in
नमस्कार, बॉलीवुड के गलियारों में कई लोगों के दिल टूटते हैं, कुछ हमेशा के लिए निराश हो जाते हैं वहीँ कुछ हार नहीं मानते और ज़िंदगी में आगे बढ़ते रहते हैं। एक ऐसे ही अभिनेता रणबीर कपूर हैं। रणबीर का रिश्ता दीपिका और कटरीना के साथ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाया था।
Image- indiatoday.in
रणबीर जल्द ही उन ब्रेकअप्स से उभर गए और महेश भट्ट की बेटी आलिया के साथ ज़िंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। आलिया भी रणबीर की दीवानी हो चुकी हैं। आलिया रणबीर के परिवार का एक हिस्सा बन गयी हैं, ऋषि और नीतू ने भी आलिया को अपना लिया है।
Image- indiatoday.in
हाल ही में आलिया और रणबीर न्यू-यॉर्क से वापस लौटे और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। रणबीर मीडिया को देखते ही अपने चेहरे को हाथ से छुपाने लगे। यह देखकर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया मुस्कुराने लगीं। रणबीर बहुत मूडी व्यक्ति हैं, अगर उनका मन करे तो खुद मीडिया को पोज़ देते हैं और जब मन ना हो तो मीडिया से बचते-बचाते निकल जाते हैं।
Image- indiatoday.in
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल आलिया और रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक एहम किरदार निभा रहे हैं। सभी फैंस को 2020 में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।



