
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी. मुंबई स्थित अपने घर में उन्होंने खुदकुशी (Sushant Singh Rajput Commits Suicide) कर ली. इस समाचार से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. हर कोई दंग है कि कोई उभरता सितारा भला खुदकुशी जैसा कदम कैसे उठा सकता है. बॉलीवुड से तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धाजंलि दी. वहीं अब सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty Reached Hospital) अस्पताल उन्हें देखने पहुंची हैं. इसकी कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.