
टेलीविजन और बॉलीवुड जगत में सफलता के झंडे गाड़ने वाले फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बीच कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम पर पहले सुशांत को श्रद्धांजली देने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है.
उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'नगमे हैं, शिकवे हैं, किस्से हैं, बातें हैं।' इसके बाद उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है।
उन्होंने लिखा- 'अचानक कल से लोग सोशल मीडिया पर डिप्रेशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, हमारे बीच ऐसे लोग भी हैं, जो ऐसे लोगों को मानसिक यातना दे रहे हैं, जो पहले से शॉक्ड और दुखी हैं। वे लोग ट्वीटर, मैसेज और कमेंट के जरिए इसलिए घटिया मैसेज भेज रहे हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं किया है।