
Patna : सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को बिहार बीजेपी युवा मोर्चा ने हत्या करार दिया है। मोर्चा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने आज उपाध्यक्ष अनिकेत झा के नेतृत्व में राजधानी पटना के इनकम टेक्स चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों द्वारा बॉलीबुड के खिलाफ जमकर नारेबाजी और बड़े-बड़े फिल्म निर्माताओं का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये।
बता दें पटना के लाल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को सुसाइड कर लिया था। सुशांत सिंह अपने मुम्बई के फ्लैट में पंखे से लटके पाये गए थे। सुशांत की सुसाइड की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौर गई। आज हर ओर उनके सुसाइड की चर्चा जोरो पर है। खुशमिजाज सुशांत के सुसाइड किये जाने की खबर पर अब भी किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।
पटना से रिचा शर्मा की रिपोर्ट