Wednesday, 6 November 2019

भीख मांगती देखी गई थीं ये अभिनेत्रियां, अब ना जाने कहां और किस हाल में हैं

Third party image reference
कोई इंसान चाहे जितना ही अमीर क्यों ना हो उसे अर्श से फर्श पर आने में जरा भी टाइम नहीं लगता है। समय कुछ भी कर सकता है। जब इंसान को असफलता बर्दाश्त नहीं होती है और पैसे की कमी हो जाती है, तब इंसान अपना संतुलन खो बैठता है। संतुलन खोने के बाद बड़े से बड़ा स्टार भी भीख मांगने पर मजबूर हो जाता है ऐसा ही कई अभिनेत्रियों के साथ हो चुका है। बॉलीवुड की इंडस्ट्री चमक धमक और चकाचौंध से भरी हुई है। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेसस हुए हैं जिन्हें सफलता और पैसा दोनों मिला है। इसके साथ ही कई ऐसे स्टार्स भी हुए हैं जिनकी जिंदगी अर्श से फर्श पर आ गई। आज हम ऐसी दो अभिनेत्रियों के बारे में खुलकर बात करेंगे जो सड़कों पर भीख मांगती देखी गई थी और उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं है।

Third party image reference

मिताली शर्मा

हो सकता है कि आपने यह नाम पहले ना सुना हो लेकिन मिताली शर्मा एक अभिनेत्री हैं। उन्हें किसी भी बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए थे। मिताली इंडस्ट्री का एक फेमस नाम था। मिताली मॉडलिंग की दुनिया का भी बहुत बड़ा नाम था। कुछ दिनों तक तो इस अभिनेत्री का करियर बहुत ही बेहतरीन रहा लेकिन फिर बुरा समय आ गया। काम न मिलने की वजह से मिताली इंडस्ट्री से दूर हो गई और डिप्रेशन में चली गई। कुछ साल पहले मिताली को एक जगह भीख मांगते हुए देखा गया था। इस वक्त वो कहाँ हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। कहते हैं कि वह डिप्रेशन की वजह से काफी दिनों तक एक अस्पताल में भर्ती रही और उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

Third party image reference

गीतांजलि नागपाल

गीतांजलि की कहानी बहुत दुख भरी है। गीतांजलि को हिंदी सिनेमा में कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन मॉडलिंग में उन्होंने खूब नाम कमाया। वो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होनें साउथ फिल्मो और भोजपुरी फिल्मो में भी काम किया है। गीतांजलि धीरे धीरे ड्रग्स की चपेट में आ गई और नशे ने इनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। गीतांजलि को मुंबई की कई जगह में भीख मांगते हुए देखा गया। एक बार तो उन्हें मीडिया ने मुंबई की सड़कों पर पागलों की तरह घूमते हुए देखा था। उसके बाद से वह कहीं भी नजर नहीं आई। गीतांजलि ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ ग्लैमर जगत में करियर कदम रखा था इसीलिए जब वह फर्श पर आ गई तो घर वालों ने भी उनका साथ नहीं दिया। अब वह कहां और किस हाल में है, कुछ पता नहीं।