Friday, 15 November 2019

बेटी हो तो ऐसी! शादी के 1 साल बाद पहली बार आई घर तो मां को दिया 10 लाख का गिफ्ट

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस युविका चौधरी कुछ दिनों पहले स्टार प्लस के रियल्टी शो नच बलिए 9 में पति प्रिंस नरूला संग दिखाई दी थी, और ये कपल इस शो का विनर भी बन चुका है| जिसके बाद उन्हें 50 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले है| सोशल मीडिया द्वारा युविका अपने फैंस के बीच बनी रहती हैं|

Third party image reference
युविका ने अक्टूबर 2018 में अभिनेता प्रिंस नरूला संग शादी रचाई थी, इनकी शादी सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रही थी|प्रिंस और युविका दोनो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी से पहले इन दोनो ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट भी किया है|

Third party image reference
हाल ही में युविका अपने मम्मी पापा से मिलने घर पहुंची थी, शादी के बाद से वो पहली बार अपने घर आई है| शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्हें टाइम नही मिल पाता| घर आते से ही युविका ने अपने मां को 10 लाख का चेक गिफ्ट किया| जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है|

Third party image reference
36 साल की उम्र में भी युविका बेहद सुंदर दिखती हैं और आज भी दर्शक इन्हे बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं|सोशल मीडिया पर इन्हे 23 लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं|