Tuesday, 5 November 2019

मनीष मल्होत्रा ने घर पर दी दिवाली की ग्रेंड पार्टी, करण, एकता, नुसरत जैसे स्टार्स को किया स्पॉट

कुछ ही दिनों में दिवाली का शुभ त्योहार आने वाला है ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स ने अभी से दिवाली सेलिब्रेट करनी शूरू कर दी है। और यही खास मौका आता है जब बॉलीवुड सेलेब्स अपने दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी को होस्ट करते है।  हाल ही में डीजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर में दिवाली पार्टी बैश रखी, जिसमें कई बड़े सितारों ने आकर पार्टी की रौनक को दुगना किया।


एकता कपूर, वाणी कपूर, पूजा हेगड़े, शिल्पा शेट्टी अपने हबी राज कुंद्रा, पुनीत मल्होत्रा, नुसरत भरुचा, ताहिरा कश्यप, सलमान खान की बहन अर्पिता जैसे सितारों ने शिरकत की।


सारे सितारें बेहद खूबसूरत अंदाज में इस पार्टी में पहुंचे थे।


इस दौरान एकता और करण जौहर को पॉज देते हुए देखा गया। दोनों ही इंडियन ड्रेसेस में देखा गया।


नुसरत और ताहिरा को एक साथ देखा गया। जहा एक तरफ नुसरत ने पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था, वहीं ताहिरा ने ब्लू कलर का सेमी गाउन पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी।


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्र को भी स्पॉट किया गया। वो भी साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।