क समय का सबसे पॉपुलर टीवी शो “दिया और बाती हम” तो आप लोगों को याद ही होगा। इस शो में एक छोटी सी क्यूट बच्ची भी नजर आती थी, जिसका शो में नाम मिश्री था। उस समय इस धारावाहिक का यह किरदार काफी पॉपुलर था। आज हम उसी मिश्री के बारे में बात करने जा रहे हैं।
Third party image reference
शो में मिश्री नाम के किरदार में नजर आने वाली बच्ची का असल नाम रीम शेख है। रीम ने अपने अभिनय से लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। रीम का जन्म 8 सिंतबर, 2002 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम समीर शैख़ है, जो एक एक प्रिंटिंग प्रेस की दुकान चलाते हैं। उनकी मां एक गृहणी हैं।
Third party image reference
'दिया और बाती हम' उनका पहला टीवी शो नहीं था। रीम ने अपने टीवी करियर की शुरुआत टीवी शो “नीर भरे तेरे नैना देवी” से की थी। रीम ने कलर्स चैनल के शो "चक्रवर्तिन अशोका सम्राट" में सिद्धार्थ निगम के अपोजिट भी रोल निभाया था। साल 2010 में उन्हें बेस्ट फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड भी मिल चुका है।
Third party image reference
आपको बता दे की रीम बॉलीवुड में भी चाइल्ड अर्टिस्ट के तौर पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अगर आपने अमिताभ बच्चन की फिल्म वजीर देखी है तो आपको याद होगा कि फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन जी के साथ एक छोटी सी बच्ची चेस खेलती दिखाई देती है, वो बच्ची रीम शेख ही है।
दीया और बाती हम की क्यूट मिश्री अब काफी बड़ी हो चुकी है। उनकी वर्तमान उम्र 15 साल है। 15 साल की रिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह रोजाना तौर पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा करती हैं।


