Monday, 18 November 2019

सलमान ने प्रियंका और निक पर दे डाला ऐसा बयान, मच गया बवाल, होने लगी है आलोचना


Image- dnaindia.com
नमस्कार, सलमान आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रोमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच सलमान और कटरीना बहुत से इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में सलमान ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होनें कहा-"प्रियंका को भी फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी, कम से कम अब वो फिल्म की प्रोमोशन तो कर ही सकती है"।

Image- indiatimes.com

Image- amarujala.com
सलमान ने ये बात व्यंगात्मक तौर पर कही थी। इसके बाद सलमान ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से बहुत विवाद खड़े हो गए हैं। सलमान ने कहा-"प्रियंका ने फिल्म भारत के ऊपर अमेरिका को चुना, उसने सारी ज़िंदगी बहुत मेहनत की है, और अब जब उसे अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मिली तो उसने ठुकरा दी और शादी कर ली।

Image- bhaskar.com
कोई और होता तो ये फिल्म करने के लिए अपने पति को छोड़ देता"। लोगों को सलमान की 'पति छोड़ने' वाली बात बिलकुल पसंद नहीं आ रही है। सलमान ने यह कह के सीधा निक जोनस पर निशाना साधा है। मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने भी इस मुद्दे पर सलमान के खिलाफ आवाज़ उठाई है और बहुत आलोचना की है। सोना ने ट्वीट किया-"प्रियंका के पास ज़िंदगी में करने के लिए इस फिल्म से ज़्यादा अच्छे काम हैं।"

Image- hindustantimes.com
एक दूसरे ट्वीट में सोना ने सलमान पर तंज कसते हुए लिखा-"महिलाओं का अपमान किया,लोगों के ऊपर गाड़ी चलाई, जानवरों को भी नुक्सान पहुंचाया, फिर भी पुरे देश के लिए हीरो बना हुआ है"। आप सलमान के इस बयान और प्रियंका पर गुस्से के बारे में क्या कहना चाहेंगे ? अपने विचार कमैंट्स में बताइए।