Friday, 15 November 2019

ऐसी हालत में मंडप तक पहुंची सोनाक्षी, मरहम पट्टी के बाद हुई शादी

सीरियल कहां हम कहां तुम में रोहित और सोनाक्षी की शादी का ट्रैक शुरू होते ही सीरियल की टीआरपी आसमान छूने लगी। राइमा, रोहित और सोनाक्षी के बीच लव ट्राएंगल के रूप में कहानी के बढ़ने की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए ये काफी चौंकाने वाली बात थी, लेकिन फिर कहानी में एक विलेन की एंट्री हुई जो सोनाक्षी यानि पार्वती का साइको टाइप फैन है और रोहित से शादी तुड़वाकर खुद पार्वती को पाना चाहता है। तमाम उतार चढ़ावों से गुजरते हुए अब तक निश्चित नहीं हो रहा है कि रोहित और सोनाक्षी की शादी हो भी पाएगी या नहीं।

Third party image reference
दूसरी तरफ राइमा को भी अपने प्यार का त्याग करने के डिसीजन पर पछतावा हो रहा है और वो रोहित को दोबारा पाना चाहती है। कहानी में घटनाक्रम बदलता है और सोनाक्षी को एक जरूरी फोन कॉल के बाद किसी को बिना बताए मंडप छोड़कर जाना पड़ता है, वक्त पर आने का वादा करके वो राइमा को अपनी जगह मंडप में बैठाने का प्लान बना देती है लेकिन सोनाक्षी का अपहरण उसी के साइको फैन द्वारा कर लिया जाता है।

Image source: instagram
उधर मंडप में राइमा दुल्हन बनकर पहुंच जाती लेकिन घर के लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि घूंघट में सोनाक्षी नहीं कोई और है। दूसरी तरफ सोनाक्षी बहुत ही मुश्किल से दुश्मन के चंगुल से भाग निकली है और चोटिल हालत में रोहित के पास पहुंच जाती है।

Third party image reference
सोनाक्षी को शादी तक पहुंचाने में एक किन्नर भी सोनाक्षी की काफी मदद करती है। कहानी बहुत ही नाटकीय है लेकिन मनोरंजन के साथ दर्शकों को एक एक एपिसोड से जोड़े रखने का पूरा प्रयास किया गया है। सोनाक्षी और रोहित के रूप दर्शक करन ग्रोवर और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी को भी बहुत प्यार दे रहे हैं।

Third party image reference
बेहाल हालत में पहुंची सोनाक्षी को फर्स्ट ऐड दिया जाता है और फिर शादी की बाजी रस्में पूरी की जाती है। आने वाले एपिसोड में देखने लायक होगा कि सोनाक्षी के आ जाने के बाद राइमा का क्या रिएक्शन होगा, वो रोहित को भूल पाएगी या रोहित को पाने की कोशिश जारी रखेगी।

Third party image reference
सोशल मीडिया पर फैन्स सीरियल के सेट से आने वाली ताज़ा तस्वीरों का बेसब्री इंतज़ार करते है। इन पिक्स के सोशल मीडिया पर वायरल होने ये बाद ये बात साफ पता चल रही है कि मुश्किलों के बाद ही सही सोनाक्षी अब रोहित की हो जाएंगी, रही बात प्यार के दुश्मनों की तो उनके बारे में हम यही कहेंगे कि उनके सहारे ही सीरियल की कहानी और टीआरपी आगे बढ़ते हैं।