मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर पूरे भारत देश में खुशी का माहौल था । ऐसे में गुरुद्वारा में भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली थी और भक्तों अपने गुरु की भक्ति में लीन थे । बॉलीवुड से लेकर कई राजनीतिक हस्तियों ने भी गुरुद्वारा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी । खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस आहना कुमरा भी वहां पहुंची थी और उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की ।
Third party image reference
बिना सिर को ढक के गुरुद्वारे माथा टेकने पहुंची
आहना कुमरा द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरों में वह गुरुद्वारा में बिना सिर को ढके हुए नजर आ रही है । वैसे बता दे कि पंजाबी ट्रेडीशन के मुताबिक गुरुद्वारा में बिना सिर ढके नहीं जा सकते हैं । ऐसा करना उनके धर्म के खिलाफ है । आहना कुमरा की यह तस्वीरें अब इंटरनेट पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है और लोग इनके बारे में टिप्पणियां भी कर रहे हैं । आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि कई लोगों के बीच आहना कुमरा ने तस्वीरें ली है ।
Third party image reference
बात करें वर्कफ्रंट की तो आहना कुमरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 में आई शार्ट फिल्म 'मैं' से की थी । इसके बाद युद्ध, एजेंट राघव, एक था मैं, क्वीन ऑफ हर्ट्स जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में वह नजर आई वह आखिरी बार 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में प्रियंका गांधी का किरदार निभाते हुए दिखी थी ।
Third party image reference
बात करें इनकी अपकमिंग फिल्मों की तो वह रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाली है । यह फिल्म साल 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।


