
पटना। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से अभी उनका परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब उनके पर गम का एक और पहाड़ टूट गया है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को उनकी भाभी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं। सदमे में उनकी मौत हो गई।
बता दें कि की मौत को 48 घंटे से अधिक वक्त बीत चुका है लेकिन इस खबर पर अभी भी विश्वास करना कठिन है। सुशांत के प्रशंसकों के लिए तो यह बड़ा झटका है ही, परिवार के लिए यह कभी न भरने वाला गम है। सुशांत का मुंबई में सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सुशांत की मौत की खबर का सदमा उनकी चचेरी भाभी सहन न कर सकी और सोमवार देर रात बदहवासी की हालत में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सुधा देवी सुशांत सिंह के चचेरे भाई अमरेंद सिंह की पत्नी थीं। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से वह बीमार थीं। रविवार को जैसे ही सुशांत राजपूत की मौत की खबर आई, उसके बाद से वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं।