मुंबई : बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पटना में उनके प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि है ।आपको बता दें कि जहां सुशांत सिंह राजपूत की याद में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके कुछ प्रशंसक पोस्टर लेकर खड़े थे जिस पर लिखा था कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि 'हत्या' है। ये तस्वीर पटना के कारगिल चौक की है गौरतलब है कि प्रशंसकों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
बता दें कि सुशांत सिंह के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं उनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत का कमरा चाबी वाले से खुलवाया गया था, पुलिस ने उसका बयान पहले ही ले लिया है।
वहीं अभी तक सुशांत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा। खबरों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे ।चर्चा ऐसी भी आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कभी कोई बात नहीं की।

