नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर अब बवाल होने लगा है। एक तरफ बॉलीवुड से जुड़े लोग सुशांत की आत्महत्या का बड़ा कारण फिल्म इंडस्ट्री का नेपोटिस्म मान रहे हैं तो वहीँ अब सुशांत के प्रशंसकों ने उनकी आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करना शुरू कर दी है।
पटना के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने अब बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और कलाकारों को लेकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुशांत के प्रशंसकों ने पटना की सड़कों पर आकर प्रदर्शन किया।
सीबीआई जांच की मांग
इस दौरान फैंस ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉलीवुड के बड़े सितारें सलमान खान, आलिया भट्ट और करन जौहर के खिलाफ जम के नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं इस दौरान समर्थकों ने सलमान खान और करन जौहर का पुतला भी फूंका।

लगाये ये आरोप
इन लोगों ने आरोप लगाए कि बॉलीवुड में नए लोगों को सलमान खान और करन जौहर जैसे स्टार्स फ़िल्में नहीं करने देते और नए लोगों को परेशान करते हैं। इन लोगों का कहना था कि सुशांत को इन बड़े स्टार्स ने टिकने नहीं दिया क्योंकि उनका कोई गॉडफादर नहीं था इंडस्ट्री में और न वो किसी स्टार के बेटे थे। इस दौरान लोग काफी नाराज और आक्रोशित दिखे।

नेपोटिस्म को लेकर विवाद
बताते चले कि सुशांत राजपूत ने 14 जून को सुबह अपने बांद्रा फ्लैट में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद सामने आया कि वो 6 महीनें से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिस्म को लेकर विवाद छिड़ गया है। लोगों का आरोप है कि सुशांत इंडस्ट्री में नेपोटिस्म का शिकार हुए इसलिए वो डिप्रेशन में थे।