Monday, 15 June 2020

सुशांत की मौत के 24 घंटे बाद पहुंची गर्लफ्रेंड तो भड़के फैंस बोले- अगर बेवफा तुझको पहचान जाते

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम ने सबको दुखी कर दिया. इस वजह से फैंस उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. कुछ लोग उन्हें बेवफा कह रहे हैं तो कोई उन्हें हत्यारी बता रहा है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 21 जनवरी को अपने 34 वें जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी. इसी पोस्ट पर सुशांत के फैंस रिया को जमकर खरी-खोटी सुना रहे है. एक शख्स ने लिखा- इस हत्यारी को जेल में डाल दो. एक और यूजर ने लिखा- अपने दोस्त सुशांत के लिए पोस्ट नहीं लिखी. एक और शख्स ने लिखा- अगर बेवफा तुझको पहचान जाते खुदा की कसम हम मोहब्बत ना करते.
हालांकि कुछ लोग रिया का सपोर्ट भी कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- हो सकता है कि सुशांत की आत्महत्या के पीछे रिया की कोई गलती ना हो. बिना कुछ जाने उन्हें दोषी ठहराना ठीक नहीं. बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत की मौत के 24 घंटे बाद कूपर अस्पताल पहुंची थी, जहां सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था. उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया.


इसके बाद रिया चक्रवर्ती सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी. दोनों के काफी दिनों से अफेयर में होने की खबरें आ रही थी. अब यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस सुशांत की मौत के मामले में रिया से पूछताछ करेगी.