Saturday 20 June 2020

21 जून को सूर्यग्रहण, इन राशियों के लिए बनेगा राजयोग और इन्हें होगा नुकसान






21 जून को होने वाला सूर्यग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्राचीनतम शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 21 जून को होने वाले सूर्यग्रहण का सुबह 9 बजकर 16 मिनट 01 सेकण्ड में प्रारंभ होगा, इसकी मध्य स्थिति मध्यांह 12 बजकर 10 मिनट 01 सेकंड पर होगी तथा सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर होगी। उन्होंने बताया कि यह वलयाकार ‘कंकणाकृति’ सूर्यग्रहण है।
सूर्य 98.6 प्रतिशत ढंक जायेगा। पूर्णता की अवधि 01 मिनट 17 सेकंड होगी। यह ग्रहण भारत के कुरूक्षेत्र, चमोली, देहरादून, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ में कणिका ग्रहण देखा जायेगा। इसके अलावा इस ग्रहण को अफ्रीका (पश्चिम-दक्षिण भाग को छोड़कर) दक्षिण और पूर्वी यूरोप, मध्यपूर्व एशिया (उत्तरी-पूर्वी रूस को छोड़कर), इण्डोनेशिया में देखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आंशिक सूर्यग्रहण ही दृश्य होगा। उज्जैन में सूर्य ग्रहण का प्रारम्भ प्रात: 10 बजकर 10 मिनट 09 सैंकड पर होगा, इसकी मध्य स्थिति प्रात: 11 बजकर 52 मिनट 01 सेकंड पर होगी तथा समाप्ति दोपहर 01 बजकर 42 मिनट 02 सैकंड पर होगी। इस प्रकार यहां 3 घण्टे 31 मिनट तक आंशिक सूर्यग्रहण दृश्य होगा। उज्जैन में सूर्य का 74.3 प्रतिशत भाग ढका रहेगा। आपकी कुंडली में दी गई चंद्र राशि के अनुसार ग्रहण का यह सामान्य फल हो सकता है, फिर भी हर व्यक्ति की ग्रह दशा आदि के अनुसार कई अन्य फलादेश भी होंगे।