Monday, 2 December 2019

अपनी मां की तरह दिखने के लिए करवाया स्किन ट्रीटमेंट, रात को कैमरे के सामने छुपाया चेहरा

Image result for अपनी मां की तरह दिखने के लिए करवाया स्किन ट्रीटमेंटबॉलीवुड में खूबसूरती और टैलेंट दोनों ही मायने रखते हैं यही वजह है कि कई अभिनेत्रियों ने हद से ज्यादा खूबसूरती बढ़ाने के लिए किसी न किसी स्किन ट्रीटमेंट का सहारा लिया है । आज हम आपको इस आर्टिकल में किसी अभिनेत्री नहीं बल्कि एक ऐसी ही पॉपुलर स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मां की तरह दिखने के लिए स्किन ट्रीटमेंट का सहारा लिया है । दरअसल तस्वीरें देखकर आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं जी हां हम यहां पर बात कर रहे हैं अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन की। आप सभी को पता ही है कि अचानक से न्यासा के रूप में बदलाव आ गया है उनका स्किन कलर पहले से ज्यादा चमकदार हो गया है । कुछ लेटेस्ट फोटोस देखने के बाद ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं कि अचानक से यह इतनी गोरी कैसे हो गई ?

Third party image reference
आपको बता दें कि उन्होंने स्किन लाइटनिंग का कोई ट्रीटमेंट करवाया है जिसकी वजह से इनके चेहरे पर चमक देखने को मिल रही है । जानकारी के लिए बता दें कि काजोल ने भी अपने करियर की शुरुआत में इस ट्रीटमेंट का सहारा लिया हुआ है । अगर आपने एक काजोल की शुरुआती दिनों की तस्वीरें देखी होगी तो आपको पता ही होगा । न्यासा देवगन बॉलीवुड की पॉपुलर स्टारकिड् बन चुकी है और आए दिन वह किसी न किसी जगह पर कैमरे में कैद की जाती है । हाल ही में रात को जब न्यासा को थिएटर जाते हुए देखा गया तो उन्होंने कैमरे की लाइट्स के कारण अपना चेहरा हाथों से छुपा लिया उस दौरान वह स्टाइलिश लुक में नजर आई थी ।

Third party image reference
काजोल की लाडली हमेशा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती है । कुछ दिनों पहले वह अपने पापा अजय देवगन के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए गई हुई थी, लेकिन लोगों ने इनको ट्रोल कर दिया क्योंकि उस दौरान न्यासा ने अजीब कपड़े पहने हुए थे। स्टार पुत्री होने के कारण अक्सर ऐसे लोगों की आलोचना का शिकार बनती है और ट्रॉलर्स को लेकर अजय देवगन ने बताया था कि, 'न्यासा को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बुरा तब लगता है जब बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है । पहले न्यासा ऐसे लोगों से काफी परेशान हुआ करती थी लेकिन अब उसे भी पता चल गया है कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है ।'

Third party image reference
अजय देवगन इन दिनों अपनी तानाजी: द अनसुंग वॉरियर' फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में है जिसमें काजोल भी सावित्रीबाई के किरदार में नजर आएगी । आशा है कि आने वाले समय में अपनी मां की तरह न्यासा भी बॉलीवुड में आएगी ।