Monday, 2 December 2019

सालों बाद फिर से दिखा जग्गू दादा और अनिल कपूर का जलवा, डांस प्लस 5 के सेट पर मचाया धमाल


Third party image reference
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ पहली बार के साथ टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' पर एक साथ धमाल मचाते नजर आये। इस मंच पर जग्गू दादा और अनिल कपूर का बड़े ही खास अंदाज में स्वागत किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों स्टार्स ने परफॉर्म कर अपने डांस का तड़का भी लगाया। आइये देखें इन दोनों स्टार्स की यह तस्वीरें...

Third party image reference
डांस प्लस 5' के मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ का स्वागत। इस दौरान डांस प्लस के सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की फिल्मों के गानों पर परफॉर्म कर ट्रिब्यूट दिया।

Third party image reference
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के याराने ने इस रियलिटी शो के मंच पर अपनी मौजूदगी से आग लगा दी। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर एक साथ बॉलीवुड की कई फिल्म में अभिनय कर चुके हैं। अनिल और जैकी की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के एक्स्ट्राऑर्डिनरी परफॉरमेंस पर यह एपिसोड इस हफ्ते शनिवार और रविवार को प्रसारित किया जाएगा।

Third party image reference