Monday, 2 December 2019

सिर्फ एक फिल्म से इन 5 निर्देशकों का करियर हुआ बर्बाद, नंबर 1 ने फिर कभी नहीं बनाई फिल्म

आज हम आपको उन 5 निर्देशकों के बारे में बताएंगे जिनका करियर सिर्फ एक फिल्म से बर्बाद हुआ है.

Google images
5. विजय कृष्ण आचार्य - धूम 3 जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले विजय कृष्ण आचार्य इसके अलावा टशन और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान डायरेक्ट कर चुके है. उन्होंने बतौर राइटर कई फिल्मों में भी काम किया है. पिछले साल आई विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. सिर्फ एक फिल्म की वजह से उनका करियर बर्बाद हुआ है.

Google images
4. साजिद खान - कॉमेडी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर साजिद खान ने हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 जैसी 3 हिट बनाई है. वही उन्होंने हमशकल्स, हिम्मतवाला और डरना जरूरी है जैसी तीन फ्लॉप फिल्में भी है. साजिद खान की फिल्म हमशकल्स बॉलीवुड की बोरिंग फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसी एक फिल्म की वजह से उनका करियर बर्बाद हुआ है.

Google images
3. शिरीष कुंदर - इस लिस्ट में फराह खान के पति शिरीष कुंदर भी शामिल है. शिरीष न केवल एक डायरेक्टर बल्कि राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर और एडिटर भी है. शिरीष ने साल 2012 में फिल्म जोकर बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप गई. इसके बाद उन्होंने एक और फिल्म कृति बनाई जो कुछ खास नहीं कमा पाई.

Google images
2. रेमो डिसूजा - रेमो डिसूजा बॉलीवुड के सुपरहिट कोरियोग्राफर और डायरेक्टर है. माना रेमो डिसूजा ने एबीसीडी 2 जैसी हिट फिल्में बनाई लेकिन सिर्फ एक फिल्म रेस 3 की वजह से उनका करियर बर्बाद हुआ. हालांकि रेस 3 सलमान खान की वजह से सफल रही मगर खराब डायरेक्शन की वजह से रेमो डिसूजा काफी ट्रोल हुए.

Google images
1. राजकुमार कोहली - नागिन, बदले की आग, राज तिलक जैसी कई सफल फिल्में देने वाले डायरेक्टर राजकुमार कोहली का करियर भी सिर्फ एक फिल्म की वजह से बर्बाद हुआ है. दरअसल साल 2002 में राजकुमार कोहली ने एक मल्टीस्टारर फिल्म 'जानी दुश्मन' जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप तो हुई लेकिन उसके साथ इस फिल्म के कई सीन पर चोरी का आरोप लगाया गया. इस फिल्म के बाद राजकुमार कोहली ने फिर कभी फिल्म नहीं बनाई है.