Wednesday, 6 November 2019

शाहरुख़ खान की बढ़ी मुश्किलें, फिल्म ‘सनकी’ बनानी है तो लेनी होगी सलमान खान की परमिशन

पिछले काफी समय से ख़बरें मीडिया में हैं कि शाहरुख़ खान तमिल डायरेक्टर एटली कुमार के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमे शाहरुख़ खान लीड रोल में होंगे. आपको बता दें, एटली इससे पहले तमिल सुपरस्टार विजय के लिए 3 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और तीनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर रही हैं. इनमे थेरी, मेर्सल और बिगिल शामिल हैं.

google images
हाल ही में यह खबर आई थी कि शाहरुख़ खान अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा करेंगे लेकिन दर्शक इंतजार करते रहे और ऐसा नहीं हुआ. हालांकि दिवाली के मौके पर एटली और उनकी पत्नी शाहरुख़ खान के घर मुंबई में नजर आये थे इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह जल्दी ही अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं.

google images
पिछले दिनों से यह खबर भी मीडिया में है कि शाहरुख़ खान की आने वाली इस फिल्म का नाम ‘सनकी’ होगा. लेकिन अभी तक इसकी ऑफिसियल घोषणा नहीं हो पाई है. मशहूर वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख़ खान को इस फिल्म के नाम को लेकर मुश्किलें आ रही हैं. बता दें, कई सालों पहले सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्म ‘किक’ का नाम ‘सनकी’ रजिस्टर करवाया था लेकिन बाद में इसे ‘किक’ के नाम से रिलीज़ किया गया.

google images
इसलिए ‘सनकी’ नाम का कॉपीराइट आज भी सलमान और साजिद नाडियाडवाला के पास है. खबर यह भी है कि फिल्म ‘सनकी’ के लिए साजिद के पास आज भी एक स्क्रिप्ट तैयार है. इसलिए यदि शाहरुख़ खान को ‘सनकी’ नाम से फिल्म बनानी है तो उन्हें सलमान और साजिद से इसकी परमिशन लेनी होगी. हालांकि यह इतना मुश्किल काम नहीं है लेकिन इसके बारे में अभी ऑफिसियल घोषणा का इंतजार है.
दोस्तों, फिल्म ‘सनकी’ के लिए सलमान और शाहरुख़ में कौन बेस्ट रहेगा? कमेंट कर अपनी राय देना ना भूलें.