त्येक इंसान की जिंदगी में परेशानियां है। हर एक इंसान जीवन में कभी ना कभी बुरे दौर से गुजरता है। टेंशन से आम आदमी ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी नहीं बच पाते हैं। आज हम ऐसी ही एक बॉलीवुड अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं जो वर्तमान समय में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। लेकिन उनके जीवन में भी एक ऐसा वक्त आया जब वह सुसाइड करना चाहती थी।
Third party image reference
यह अभिनेत्री कोई और नहीं बॉलीवुड तथा साउथ फिल्मों की फेमस अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज है। जी हां इलियाना डिक्रूज ने खुद इस बात का खुलासा किया था। इलियाना ने बताया था कि वह एक समय बॉडी डिस फार्मिंग डिसऑर्डर की खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। इस बीमारी की वजह से इलियाना का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।
Third party image reference
बीमारी की वजह से वह काफी कमजोर और उदास रहती थी और सुसाइड करना चाहती थी। उनके मन में बार-बार आत्महत्या करने का ख्याल आता था। इलियाना की जिंदगी इतनी मुश्किल हो गई थी कि वह सब कुछ खत्म करना चाहती थी। इलियाना ने तेलुगू फिल्म देवदासू से साल 2006 में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था।
Third party image reference
इसके बाद इलियाना ने बॉलीवुड में बर्फी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ भी काम कर चुकी है। किसी समय सुसाइड करने मन बनाने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आज फिल्म जगत का जाना माना चेहरा है।


