Wednesday, 6 November 2019

पहली फिल्म थी सलमान खान के साथ, आजकल कर रही हैं यह काम

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने सालों तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, और अपने नाम को सालों तक बरकरार रखा है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हुई हैं जो अपनी डेब्यू फ़िल्म के बाद जैसे गायब ही हो गईं। यहाँ हम एक ऐसी ही अभिनेत्रि पर चर्चा करने जा रहे हैं। इस अभिनेत्री ने सलमान खान जैसे बड़े स्टार के साथ डेब्यू करने के बाद भी कोई मुकाम हासिल नहीं कर पाया।


Third party image reference
मैं बात कर रहा हूँ 1991 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' की अभिनेत्री चांदनी उर्फ नवोदिता शर्मा की। चांदनी उनका स्टेज नेम है। नवोदिता ने सलमान की इस फ़िल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और ऐसा माना जाने लगा था की नवोदित लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


FilmyDrama
नवोदिता को 'सनम बेवफा' फिल्म से नाम भी मिला लेकिन वो उसे ज्यादा दिन तक बरकरार नहीं रख सकीं। इस हिट फ़िल्म के बाद उन्हें कुछ और बॉलीवुड फिल्में ऑफर हुई जिसमें उन्होंने काम किया, पर वो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं। इस वजह से चांदनी ने बॉलीवुड फिल्मों को अलविदा कहना ही ठीक समझा।


FilmyDrama
इसके बाद चांदनी भारत छोड़ विदेश चली गईं। वहाँ उन्होनें शादी कर घर बसा लिया है। अब वो एक डांस टीचर हैं, बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं।