Monday, 18 November 2019

मस्तमौला तैमूर पर करीना ने लगा रखी है ये एक पाबंदी, जानकर होगा आश्चर्य


Image- indiatoday.in
नमस्कार, करीना कपूर अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं, इस बात का पता तो तभी चल गया था जब डिलीवरी के बाद करीना ने झट से दोबारा अपने फिगर को पहले जैसा कर लिया था। करीना नियमित तौर पर जिम भी जाती हैं और ख़ास डाइट प्लान फॉलो करती हैं। करीना तैमूर के खाने-पीने का भी बहुत ज़्यादा ख्याल रखती हैं। करीना की मर्ज़ी के बिना तैमूर के मुँह में एक टॉफ़ी तक नहीं जाती।
Image- ndtv.com
हाल ही में सैफ और करीना ने आहार विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर से बातचीत की। करीना ने खुलासा किया कि तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने दिया जाता। बर्थडे पार्टीज तक में तैमूर के खाने पर पाबंदी लगी हुई है। तैमूर को सिर्फ घर का बना खाना खिलाया जाता है।

Image- filmibeat.com

Image- latestly.com
सैफ करीना को टोकते हुए कहते हैं-'तैमूर चिप्स तो खा ही लेता है'। करीना हर महीने तैमूर के लिए एक प्लान बनाती हैं जिनमें फलों से लेकर सभी पौष्टिक सब्ज़ियां होती हैं। करीना कहती हैं-"आज तैमूर ने लंच में साग खाया था, उसे पहले साग पसंद नहीं था, पर मैं उसे बार-बार साग देती रहती थी, अब तो वो पूरी कटोरी खाली कर देता है"।

Image- businessinsider.in
फिल्मों की बात करें तो करीना ने अक्षय के साथ फिल्म 'गुड न्यूज़' की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वह इरफ़ान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की तैयारी में जुटी हैं। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।