हर किसी का सच्चा दोस्त ज्यादातर स्कूल या कॉलेज में ही बनता है। स्कूल या कॉलेज ही एक ऐसी जगह होती है जहाँ से आपको असली दोस्ती क्या होती इसका पता चलता है। दोस्ती एक प्यारा अहसास है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्रिटी हैं जो कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे। वैसे तो बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेसेस की कॉलेज और स्कूल लाइफ से जुड़ी ज्यादा जानकारी उपलब्ध होती नहीं है। लेकिन फिर भी मैं आपके लिए ढूंढ लाया हूँ कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में, जो एक ही स्कूल या कॉलेज के एक ही क्लास में साथ पढा करते थे।
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ
Google Images
बागी में इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह श्रद्धा और टाइगर स्कूल में भी साथ पढ़ा करते थे। दोनों स्टार मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में एक ही क्लास में पढ़ाई किया करते थे। स्कूल टाइम से ही दोनों एक दूसरे को जानते हैं। एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। श्रद्धा बताती हैं कि टाइगर काफी शर्मीले थे।
आथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ
Google Images
बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में एक ही क्लास में साथ पढ़ते थे। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। आथिया फ़िल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं कृष्णा बहुत जल्द डेब्यू करने वाली हैं।
अर्जुन कपूर और वरुण धवन
Google Images
अर्जुन और वरुण एक ही एक्टिंग स्कूल में और एक ही क्लास में साथ पढते थे। स्कूली दिनों में उन्होनें एक शार्ट फ़िल्म भी बनाई है। आज भी दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर दोनों साथ में पार्टी करते देखे जाते हैं।
