Wednesday, 6 November 2019

इस अभिनेता को कूड़े के ढेर में पड़ी मिली थी बेटी, इतनी बड़ी हो गई है, दिखती है बेहद प्यारी

हिंदी सिनेमा जगत के बेमिसाल एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग की वजह से के वो दुनिया में फेमस हैं। एक टाइम था जब अभिनेता मिथुन बॉलीवुड पर राज किया करते थे। हालांकि अब वो फिल्मों में कम ही नजर आते हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। उन्हें बॉलीवुड का डिस्को डांसर भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।


Third party image reference
वर्तमान में मिथुन चक्रवर्ती राजसभा के सासंद भी हैं। उनकी पत्नी का नाम योगिता बाली है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। यहाँ हम उनकी बेटी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आज कल काफी चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती की बेटी जल्द बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर सकती हैं।


Google Images
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी का नाम दिशानी चक्रवर्ती है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि मिथुन चक्रवर्ती की बेटी एक कूड़ेदान में पड़ी मिली थी। जी हां दिशानी उनकी असली बेटी नहीं है। हालांकि मिथुन ने उन्हें अपनी असली बेटी की तरह ही पाला है। मिथुन जितना प्यार अपने तीनों बेटों को करते हैं इतना ही प्यार अपनी बेटी दिशानी को भी करते हैं।


Third party image reference
असल में सालों पहले की बात है, एक अखबार में खबर निकली थी कि एक जगह कूड़ेदान में बच्ची पड़ी मिली। यह खबर जब मिथुन चक्रवर्ती ने पढ़ी तो उन्हें उस बच्ची को गोद लेने की इच्छा हुई। जब उन्होंने उसे लेने के लिए संपर्क किया तब पता चला कि उसे कोई व्यक्ति पहले ही ले गया है। इसके बाद उन्होंनें उस व्यक्ति से संपर्क कर बच्ची को ले लिया। दिशानी चक्रवर्ती वही बच्ची है, जो अब काफी बड़ी हो चुकी है।

दिशानी चक्रवर्ती देखने में बेहद खूबसूरत हैं। वो बहुत ही स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं। फिलहाल दिशानी न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। उन्हें फिल्मों में काफी दिलचस्पी है और बॉलीवुड में वो अपना करियर बनाना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक दिशानी बहुत जल्द किसी बॉलीवुड मूवी से डेब्यू कर सकती हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही दिशानी एक स्टार हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने फैन्स के साथ अपनी नई तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों चाहने वाले हैं।

ये कंटेंट UC के विचा