बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल दीपिका और रणवीर सिंह की आज शादी की पहली सालगिराह है, पिछले वर्ष 14 नवम्बर को ही दोनो शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे| दोनो की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गयी थी|
Third party image reference
5 साल के अफेयर के बाद दोनो शादी के बंधन में बंध गए थे| एक इंवेट में रणवीर ने यह बताया था कि उनकी मुलाकात दीपिका से कैसे हुई थी, रणवीर कहते है कि " मुझे आज भी वो दिन याद है दीपिका ने गाउन पहना था वह अपने दोस्तो के साथ आ रही थी, मेरा बर्थडे था मैं भी अपने परिवार के साथ डिनर कर रहा था, तभी मैने घरवालो से कहा वो देखो दीपिका आ रही है, तभी सबने पूछां तुम हैलो कहोगे उसे, मैंने कहा हां जरूर |
Third party image reference
लेकिन उसी समय मैने कुछ ऐसा खा लिया था कि मुझे रिएक्शन हो गया था चेहरे पर दाने हो रहे थे इम्प्रेसन बनाने चला था शक्ल ही खराब हो गयी थी, मैं अपना चेहरा छिपा रहा था जिससे दीपिका देख न ले|"

