Sunday, 17 November 2019

अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहे यह 5 बॉलीवुड स्टार्स, लेकिन सबकी हुई अरेंज मैरिज

इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में छाए रहे। लेकिन इन्होंने अरेंज मैरिज की। आइए जानते हैं उनके बारे में
गोविंदा

Third party image reference
90 के दशक के जाने माने अभिनेता गोविंदा का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। लेकिन गोविंदा ने अरेंज मैरिज की।गोविंदा की शादी सुनीता से हुई और यह दोनों एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।
विवेक ओबेरॉय
Third party image reference
विवेक ओबरॉय का नाम बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा गया। इसके अलावा उनका नाम कई और अभिनेत्रियों के साथ भी आया। हालांकि उन्होंने कर्नाटक सरकार के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका से अरेंज मैरिज की। इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है।
नील नितिन मुकेश

Third party image reference
हाल ही में नील नितिन मुकेश फिल्म साहो में नजर आए और यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। नील नितिन मुकेश की शादी पिछले साल फरवरी के महीने में हुई थी। उन्होंने बिना किसी को बताए रुक्मणी से अरेंज मैरिज कर ली। नील नितिन मुकेश का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। सोनल चौहान और साशा आगा के साथ अफेयर रहा।
शाहिद कपूर

Third party image reference
बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर ने शादी साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। शादी से पहले उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ जोड़ा गया। यह दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे।
राकेश रोशन

Third party image reference


रितिक रोशन के पिता और बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। उनकी शादी फिल्म निर्देशक की बेटी पिंकी रोशन से हुई। इन दोनों ने अरेंज मैरिज की थी।