शाहिद कपूर ने पिछले दिनों 'कबीर सिंह' जैसी हिट फिल्म देकर अपनी फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि अब तक उनकी अगली मूवी की घोषणा नहीं हुई है।शाहिद फिलहाल अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच उनके रिसेप्शन की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके रिसेप्शन की जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें दोनों डांस कर रहे हैं।
Third party image reference
Third party image reference
मीरा के डांस मूव्स देख शाहिद ताली बजाते हैं। इस अनदेखी तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में शाहिद ब्लैक सूट बूट पहने हैं। वहीं मीरा ब्लू और व्हाइट टॉप स्कर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं पीछे खड़े मेहमान मोबाइल में रेकॉर्डिंग कर रहे हैं। शाहिद ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। उनकी पत्नी किसी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखती हैं।
Third party image reference
Third party image reference
एक आम लड़की से शादी कर शाहिद कपूर ने सबको चौंका दिया था। दोनों अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। जिनके नाम जैन और मीशा हैं। हाल ही में शाहिद, नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस के साथ पर्फेक्ट रिलेशन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका और निक को एक-दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझना चाहिए, क्योंकि दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं।
Third party image reference




