Wednesday, 6 November 2019

हाउसफुल 4 ने 13 वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, अब टूटे ऋतिक और रणवीर की इस फिल्म का रिकॉर्ड


Third party image reference
दोस्तों अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट दिवाली के दिन खास मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को पहले ही दिन क्रिटिक्स की तरफ से नेगेटिव रिव्यू मिली जिसकी वजह से यह फिल्म कमाई के मामले में धीमी पड़ गई। वहीं फिल्म ने 19.08 करोड़ रुपए से ओपनिंग की जो कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 53.22 करोड़ रुपए कमा लिए थे और चौथे दिन फिल्म ने 34.56 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की जिससे फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 141.31 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।

Third party image reference
अब बात करें फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई के बारे में तो 12 दिनों में इस फिल्म ने वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक 182.83 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। वहीं बात करें इस फिल्म की 13 वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में 13 वें दिन इस फिल्म को मॉर्निंग शो में 8 से 11 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी देखने को मिली है इस हिसाब से फिल्म ने 13 वें दिन Sacnilk.com के मुताबिक 4.80 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है और इसी के साथ फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई लगभग 187 करोड़ रुपए की हो चुकी है।

Third party image reference
वहीं इसी कमाई के साथ फिल्म ने 13 दिनों में ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' (181.03 करोड़) और रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' (184.2 करोड़) की लाइफटाइम कलेक्शन की रिकॉर्ड तोड़ दी है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 230 करोड़ रुपए की कलेक्शन कर ली है। जहाँ हाउसफुल 4 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में 250 करोड़ के करीब है तो वहीं भारतीय कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ के करीब है।

Third party image reference
इस फिल्म की कहानी 1419 से सितमगढ़ से शुरू होती है जहां अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े एक दूसरे से प्यार करते होते हैं लेकिन किसी वजह से वो सब जुदा हो जाते हैं और 600 साल बाद फिर से उन जोड़ों की पुनर्जन्म 2019 में लंदन में होती है और फिर से इनके हाउसफुल टाइप की कन्फ्यूजन शुरू हो जाती है इसी के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती रहती है। फिल्म अक्षय के फैंस को काफी पसंद आ रही है इसमें कोई शक नहीं।