इस साल की तरह अगले साल यानि 2020 में भी कई सितारें बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। वैसे इस साल मोहित रैना, सिध्दांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, करण देओल, जहीर इकबाल, प्रनुतन बहल, अंकिता लोखंडे और करण कपाड़िया जैसे कलाकारों ने डेब्यू लिया है। इनमे से कुछ का डेब्यू सफल रहा तो कुछ का असफल। इसी तरह 2020 में भी एक के बाद एक कई कलाकार डेब्यू करने वाले है, वैसे इनमे से हम उन 5 सितारों की चर्चा करने जा रहे है। जिनकी फिल्म का खुलासा अभी से हो चुका है।
Third party image reference
5) नुपुर सेनन - बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन भी अगले साल डेब्यू करने वाली है। बता दे कि कृति सेनन की तरह उनकी छोटी बहन को भी सजिद नाडियाडवाला अपनी बैनर तले लांच करेंगे। फिल्म का नाम अभी डिसाइड नही हुआ है, लेकिन जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा।
Third party image reference
4) सुरीली गौतम - विकी डोनर जैसी सफल फिल्म से डेब्यू करने वाली यामी गौतम के बाद अब उनकी बड़ी बहन सुरीली गौतम भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। उन्हें पहली फिल्म मिल चुकी है और ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में सुरीली गौतम रणदीप हुड्डा के अपोजित नजर आएंगी।
Third party image reference
3) इसाबेल कैफ - बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का करियर तरक्की पर है, ऐसे में जल्द ही उनकी बहन इसाबेल कैफ भी डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म का नाम टाइम टू डांस है, इस फिल्म में इसाबेल कैफ सूरज पंचोली के अपोजित नजर आएंगी। वैसे फिल्म की रिलीज डेट अभी तक फाइनल नही हुई है, लेकिन फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Third party image reference
2) यूलिया वंतूर - सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी 2020 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है, उनका डेब्यू फिल्म का पहला पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। बता दे कि यूलिया वंतूर की राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला फिल्म में जिम्मी शेरगिल लीड रोल में होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
Third party image reference
1) अहान शेट्टी - 90 दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी 2020 में डेब्यू करने वाले है, ये तेलुगू की सुपरहिट फिल्म आर एक्स 100 का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया कर रहे है, जिन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में बनाई है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर तारा सुतारिया को देखा जायेगा, बता दे कि ये फिल्म सजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही है।




